रांची नगर निकाय चुनाव: शनिवार को मेयर और वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया.नगर निगम चुनाव में मेयर पद के 11 प्रत्याशी रमा खलखो (बेंच), देवी दयाल मुंडा (छड़ी), सोनू खलखो (कार्पेट), सुजाता कच्छप (बक्सा), विनोद कुमार बड़ाईक (बैटरी टॉर्च), प्रवीण कच्छप (चूड़ियां), सुमन कांत तिग्गा (बाल्टी), किरण कुमारी (एयर कंडीशनर), सुरेंद्र लिंडा (कैमरा), रौशनी खलखो (बिस्कुट) और सुजीत विजय आनंद कुजूर (ईंट) चुनावी चिन्ह का आवंटन किया गया है.




