कोडरमा:कोडरमा जिले के जयनगर प्रखंड अंतर्गत खरियोडीह पंचायत के गड़ियाई बिरहोर टोला से एक साथ 10 बिरहोर समुदाय के बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है। 1 फरवरी की रात टोले के लोग परसाबाद में एक श्राद्धकर्म के भोज में गए थे। 1 सप्ताह से बच्चे घर नहीं पहुंचे थे। अब सूचना है कि चाइल्ड हेल्पलाइन गयाजी के द्वारा सभी बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया है.निशा कुमारी उम्र 7 वर्ष, रमेश बिरहोर उम्र 5 वर्ष, सजनी कुमारी उम्र 9 वर्ष, अनिशा कुमारी उम्र 7 वर्ष, सत्यम बिरहोर उम्र 6 वर्ष, मिथुन बिरहोर 9 वर्ष, रेखा कुमारी 6 वर्ष, बिरजू बिरहोर 11 वर्ष को सकुशल रेस्क्यू किया गया। आखिर कोडरमा के जयनगर से गयाजी कैसे पहुंचे बच्चे इस बात का खुलासा अभी बाकी है.
बता दें कि बिरहोर एक ‘विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह’ (PVTG) है और यह झारखंड की सबसे संवेदनशील आबादी में से एक है। गड़ियाई बिरहोर टोले में लगभग 50 परिवार निवास करते हैं।
कोडरमा डीसी ने आज ही जयनगर प्रखंड अंतर्गत खरियोडीह पंचायत के गरियाइ स्थित आदिम जनजाति बिरहोर टोला का दौरा किया। इस दौरान लापता हुए बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली एवं परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया था।




