रांची : आज रांची स्थित पुराना जेल परिसर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को समर्पित जनजातीय संग्रहालय में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने जेल मोड़, रांची में स्थित भगवान बिरसा मुंडा को समर्पित जनजातीय संग्रहालय का अवलोकन-भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने धरती आबा को कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित की। संग्रहालय परिसर में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से जुड़ी जानकारियां प्राप्त की।




