देवघर : श्रावणी मेला के दौरान बाबा के दरबार में आने वाले हर श्रद्धालु का इलाज पूरी तरह मुफ्त होगा। इसकी घोषणा स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी ने की है. मंत्री इरफ़ान अंसारी एक्स पर बताया “श्रद्धालुओं की सेवा, मेरी ज़िम्मेदारी!”बाबा नगरी से मेरा रिश्ता बहुत गहरा है… ये सिर्फ धरती नहीं, मेरे जीवन की आत्मा है।यहीं मेरा जन्म हुआ, यहीं मेरा बचपन बीता, और यहीं बाबा के भक्तों की सेवा करते-करते मैंने जीवन की सीख पाई।आज जब आप सबके आशीर्वाद और बाबा बैद्यनाथ की कृपा से मुझे झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनने का अवसर मिला है, तो ये सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है।श्रावणी मेला के दौरान बाबा के दरबार में आने वाले हर श्रद्धालु का इलाज पूरी तरह मुफ्त होगा। हर श्रद्धालु की सेहत, सुविधा और सुरक्षा मेरी व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी है।पूरे स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट पर रखा गया है — एक-एक श्रद्धालु की सेवा में हम एक पैर पर खड़े रहेंगे। बाबा का बुलावा जब आता है, तो सेवा अपने आप समर्पण बन जाती है।बाबा का आशीर्वाद मिला है, अब हर श्रद्धालु की सेवा मेरा धर्म है। आपका विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी ताकत है।




