रांची: दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बनेंगी मंत्री, 3 जुलाई को राजभवन के दरबार हॉल में लेंगी मंत्री पद की शपथ

0

झारखंड के दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी अपने दिवंगत पति की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए 3 जुलाई को हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री के रूप में उनकी जगह लेने वाली हैं जो की 6 अप्रैल को जगरनाथ महतो के निधन के बाद खाली हुआ था।वह 3 जुलाई को राजभवन के दरबार हॉल में मंत्री पद की शपथ लेंगी.जगरनाथ महतो डुमरी से विधायक थे। उपचुनाव की घोषणा से पहले बेबी देवी को मंत्री बनाया जाएगा। पांच बच्चों (चार बेटियां और एक बेटा) की मां बेबी देवी ने एक गृहिणी का जीवन व्यतीत किया और जब जगरनाथ महतो जीवित थे, तब उन्होंने किसी भी राजनीतिक और पार्टी गतिविधियों में भाग नहीं लिया। लेकिन वह डुमरी (गिरिडीह) विधानसभा क्षेत्र में उनकी सामाजिक गतिविधियों में हमेशा दिवंगत मंत्री (अपने पति) के साथ खड़ी रहीं, जिसका जगरनाथ महतो ने 2005 से 2023 तक चार बार प्रतिनिधित्व किया।जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने कहा कि मंत्री जी के अधूरे सपने को पूरा करने का वे काम करेंगी. डुमरी निर्वाचन क्षेत्र के झामुमो के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि बेबी देवी की सभी चार बेटियों की शादी हो चुकी है और अपने पति जगरनाथ महतो (चार बार डुमरी विधायक) की मृत्यु के बाद, उन्होंने सपने को पूरा करने के लिए खुद को निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की सेवा में सौंप दिया है। शैक्षणिक डिग्री के अभाव के बावजूद बेबी देवी के पास सामाजिक, राजनीतिक और पारिवारिक समस्याओं से निपटने का पर्याप्त अनुभव है।झामुमो गिरिडीह अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि बेबी देवी को मंत्रिमंडल में जगह देना स्वर्गीय जगरनाथ महतो के प्रति उचित सम्मान होगा, जिन्होंने अपना जीवन संगठन (झामुमो), क्षेत्र और सभी जातियों और समुदायों के लोगों के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा, ”वह डुमरी सीट पर उपचुनाव में जीत हासिल करेंगी.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here