देवघर : श्रावणी मेला आरंभ होने से पूर्व आज बाबा मंदिर प्रांगण स्थित 19 दानपात्र को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया। साथ ही गिनती के पश्चात दानपात्र से कुल आय 6,58,925 के अलावा नेपाली रुपिया 855, भूटानी नेगुलत्रम 005, नाइजरिया नायरा-200 दान स्वरूप प्राप्त हुआ।



