रांची: दारोगा शशांक कुमार लालपुर थाने में तैनात 2018 बैच के एक दारोगा है. 6 माह पहले मोबाइल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने एक युवती थाने पहुंची जहां उसकी मुलाकात दारोगा शशांक से हुई थी. दारोगा ने कुछ दिनों बाद ही छात्रा से फोन पर बातचीत शुरू की, जिसके बाद उसे छात्रा से प्यार हो गया। दारोगा शशांक ने छात्रा को शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान छात्रा गर्भवती हो गई तो वह शादी का दबाव बनाने लगी। लेकिन दारोगा ने जाति का हवाला देते हुए शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने 8 दिसंबर को लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। प्रााथमिकी के अनुसार, जब पीड़िता ने आरोपी दारोगा पर शादी का दबाव बनाया तब आरोपी दारोगा ने तुरंत छात्रा के साथ लालपुर थाने में ही स्थित मंदिर में ले जाकर सिंदुर लगा कर शादी कर लिया. कुछ दिनों बाद ही दारोगा ने दूसरी लड़की से शादी करने की बात कहते हुए पीड़िता को धमकी देने लगा। डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि अगर दारोगा दोषी पाया जाता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



