प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के Arts कैम्पस में और उसके आसपास हिंसा तब भड़क उठी जब विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्डों ने कथित तौर पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक पूर्व छात्र नेता के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की। छात्र नेताओं ने कथित तौर पर परिसर में तोड़फोड़ की और पथराव किया और एक बाइक जला दी। बताया जा रहा है कि छुट्टी का दिन होने के बावजूद छात्रों ने छात्र संघ भवन पर बंद ताले को खोलने का प्रयास किया। इस दौरान विश्वविद्यालय में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तभी दोनों पक्षों में विवाद पनप गया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद के कारण विश्वविद्यालय परिसर में हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ हुई। सुरक्षा गार्डों द्वारा एक छात्र नेता पर कथित रूप से हमला किए जाने के बाद हिंसक टकराव छिड़ गया। Allahabad University के वरिष्ठ छात्र नेता विवेकानन्द पाठक पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि झड़प के दौरान फायरिंग भी की गई।छात्रों में से कुछ का आरोप है कि गार्डों ने गोलियां चलाई। जिसके बाद सभी छात्रों ने जमकर हंगामा किया। सभी छात्रावासों से बाहर निकलकर छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में पत्थरबाजी भी की।



