नहीं रहे 1971 जंग के हीरो भेरो सिंह,फिल्म ‘बॉर्डर’ में सुनील शेट्टी ने इन्हीं की भूमिका निभाई थी

0

जोधपुर के AIIMS अस्पताल में भैरो सिंह ने अंतिम सांस ली। फिल्म ‘बॉर्डर’ में सुनील शेट्टी ने भैरों सिंह की ही भूमिका निभाई थी।PM मोदी ने विजय दिवस पर भैरो सिंह से बातचीत कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। लेकिन लम्बे समय से बीमार चल रहे वर्ष1971 की लड़ाई के नायक भैरों सिंह राठौड़ आज जिंदगी की जंग हार गए। सीने में दर्द और बुखार कि वजह से उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। बता दें कि भैरोसिंह साल 1987 में BSF से रिटायर्ड हो गए थे। भैरों सिंह भारत और पाकिस्तान के युद्ध में भी शामिल हुए थे।1971 में युद्ध के समय भैरों सिंह की पोस्टिंग लोंगेवाला में थी। भैरो सिंह को सेना मेडल से भी सम्मानित किया गया था।

आपको बता दें, सीने में दर्द और बुखार के चलते उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। भैरोसिंह साल 1987 में BSF से रिटायर्ड हुए थे। भैरों सिंह ने भारत और पाकिस्तान के युद्ध में हिस्सा लिया था। 1971 में युद्ध के दौरान भैरों सिंह लोंगेवाला में पोस्टेड थे। भैरो सिंह को सेना मेडल से सम्मानित किया गया था। वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान विश्व प्रसिद्ध लोंगेवाला की लड़ाई में अपनी बहादुरी के कारण दुश्मन सैनिकों को नानी याद दिला दी थी।1971 जंग के हीरो भेरो सिंह, लोंगे वाला पोस्ट के हीरो कहलाते थे भैरों सिंह।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here