रांची: ACB की टीम IAS विनय कुमार चौबे तबीयत बिगड़ने के बाद से रिम्स में भर्ती हैं, यहां उनका इलाज चल रहा है.सूत्रों की माने तो,IAS विनय कुमार चौबे गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। 22 मई की शाम को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से उन्हें रिम्स में शिफ्ट किया गया था।शनिवार सुबह उनकी मेडिकल रिपोर्ट सामने आई, इसमें उनके किडनी फंक्शन में गड़बड़ी की पुष्टि हुई है। रिम्स प्रबंधन ने नेफ्रोलॉजी विभाग की HOD डॉ. प्रज्ञा पंत घोष को उन्हें चिकित्सा परामर्श देने के लिए बुलाया है। डॉक्टर ने किडनी से जुड़ी समस्याओं के साथ ही हाई ब्लड प्रेशर की भी समस्या बताई है।




