लातेहार के ईचाबार जंगल में पुलिस और सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 10 लाख के इनामी झारखंड जनसंघर्ष मुक्ति मोर्चा (JJMP) के सुप्रीमो पप्पू लोहरा और ₹5 लाख के इनामी नक्सली सबज़ोनल कमांडर प्रभात गंझू को ढेर कर दिया है। साथ ही एक घायल केडर को जिंदा पकड़ लिया गया है.पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में एक पुलिस जवान अवध सिंह भी घायल हो गये. उन्हें एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रांची लाया गया है.




