रांची डीसी : ”अबुआ साथी” के इस नंबर पर लोग कर सकते अपनी समस्याओं की शिकायत

0
ranchi dc

रांची : जनता की शिकायतों का निष्पादन करने को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने जन शिकायत हेतु रांची जिला प्रशासन का व्हाट्सएप 9430328080 जारी किया है. ”अबुआ साथी” के इस नंबर पर लोग अपनी समस्याओं की शिकायत कर सकते हैं। नंबर जारी करने के पीछे प्रशासन का उद्देश्य शिकायतों के निवारण में पारदर्शिता लाना और नागरिकों को बेहतर सेवा प्रदान करना है.रांची जिला प्रशासन का कहना है कि व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी शिकायतें भेजने वाले नागरिक अपनी समस्याओं का पूरा विवरण भेज सकते हैं. साथ ही अपना नाम और संपर्क का पता भी देना अनिवार्य है. ताकि कार्रवाई के बाद आपके साथ जानकारी साझा किया जा सके.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here