झारखण्ड में अगले 3 दिनों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी,तीन डिग्री के गिरावट की संभावना

0
cold

रांची: मौसम विभाग ने राज्य के 15 उत्तरी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी का न्यूनतम तापमान फिर 10 डिग्री सेसि से नीचे जा सकता है.मौसम विभाग रांची से मिली जानकारी के अनुसार आनेवाले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री के गिरावट की संभावना है। 08 जनवरी से 12 जनवरी तक सुबह में कोहरा और धुंध के बाद आसमान साफ ​​होने और दिन चढ़ने के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना है। गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड, दुमका, जामताड़ा, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है. बता दें कि पिछले 24 घंटों में सबसे कम 4.4℃ तापमान रांची के कांके में दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान चाईबासा में 28℃ रिकॉर्ड किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here