रांची : भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रोन्नति को लेकर झारखण्ड पुलिस सेवा के 17 डीएसपी के नाम संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेजे जा सकते हैं। सभी की फाइल तैयार कर ली गई है। झारखंड कैडर में राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नति के सिर्फ नौ पद ही खाली हैं। सभी के दस्तावेज की UPSC में समीक्षा कर कमियों को दूर करने के बाद गृह सचिव व डीजीपी की उपस्थिति में UPSC में प्रोन्नति बोर्ड की बैठक की तिथि निर्धारित होगी। उसके बाद प्रोन्नति संबंधित सभी प्रक्रिया पूरी होगी। सूत्रों की मानें तो शिवेंद्र, राधा प्रेम किशोर, मुकेश कुमार महतो, दीपक कुमार-1, मजरूल होदा, राजेश कुमार, अविनाश कुमार, रौशन गुड़िया, श्रीराम समद, निशा मुर्मू, सुरजीत कुमार, वीरेंद्र कुमार चौधरी, राहुल देव बड़ाईक, खीस्टोफर केरकेट्टा, प्रभात रंजन बरवार, अनूप कुमार बड़ाईक व समीर कुमार तिर्की के नाम भेजे जा सकते हैं।




