79वें स्वतंत्रता दिवस के फुल परेड रिहर्सल एवं सुरक्षा संबंधित तैयारियों को लेकर मोहराबादी मैदान में रांची डीसी और SSP ने की समीक्षा एवं ब्रीफिंग

0
Ranchi DC
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

आज दिनांक-13.08.2025 को राजधानी रांची के राज्यस्तरीय 79वें स्वतंत्रता दिवस के फुल परेड रिहर्सल एवं सुरक्षा संबंधित तैयारियों को लेकर मोहराबादी मैदान में श्री मनोज कौशिक (भा०पु०से०), पुलिस महानिरीक्षक, द०छो० प्रक्षेत्र, राँची एवं श्री चन्दन कुमार सिन्हा (भा०पु० से०), पुलिस उप-महानिरीक्षक -सह- वरीय पुलिस अधीक्षक रांची एवं रांची जिला उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री के द्वारा समीक्षा एवं ब्रीफिंग की गई। समीक्षा एवं ब्रीफिंग में पुलिस अधीक्षक (नगर/ग्रामीण), अनुमंडल पदाधिकारी रांची, ADM(लॉ एंड ऑर्डर)रांची, सभी पुलिस उपाधीक्षक रांची एवं नगर क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी ,प्रतिनियुक्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पुलिस महानिरीक्षक, द०छो० प्रक्षेत्र, राँची के द्वारा फुल परेड रिहर्सल की समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
समीक्षा बैठक के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण के सभी बिंदुओं पर बारीकी एवं विस्तार पूर्वक सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को उनके कर्तव्य से अवगत कराया गया तथा ड्यूटी के दौरान DOs/Dont’s एवं सभी संभावित मुद्दे एवं चुनौतियों के बारे में बताया गया तथा ड्यूटी के दौरान सभी प्रतिनियुक्ति स्थलों पर महतम सतर्कता के साथ निर्दिष्ट कार्य करने के आदेश दिए। ब्रीफिंग के दौरान सभी पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारियों एवं अन्य सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया गया।
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त महोदय रांची के द्वारा उपस्थित दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को सतर्कता पूर्वक सभी प्रतिनियुक्त स्थलों पर आवश्यक बंदोबस्त के साथ निर्दिष्ट कर्तव्य का निर्वहन करने के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here