मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के लाभुकों को अब मिलेगी 15 लाख तक की सुविधा

0
hemant soren

रांची। मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के लाभुकों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। इस योजना को अब मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना में शामिल किया जाएगा। इसके बाद अबुआ योजना के लाभुकों की तरह ही मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के लाभुकों को भी 15 लाख तक मुफ्त उपचार सुविधा मिलेगी।15 लाख तक मुफ्त उपचार सुविधा आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत ट्रस्ट मोड में मिलेगी। यह निर्णय बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।

मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य योजना में होगा शामिल 21 बीमारियों का पैकेज निर्धारित करने का निर्देश

उन्होंने स्वास्थ्य निदेशक प्रमुख को गंभीर बीमारी योजना में शामिल 21 बीमारियों के पैकेज तय करने को कहा।बैठक में सहियाओंकोई-केवाईसी में सहयोग हेतु अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि (इंसेंटिव) देने का निर्णय लिया गया। सहिया को अबतक प्रति कार्ड पांच रुपए केंद्र द्वारा दिया जाता है, उसे बढ़ाकर 10 रुपए किया गया। अतिरिक्त पांच रुपए का भुगतान राज्य सरकार करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here