रांची:डेली मार्केट में बांग्ला स्कूल के समीप अपराधियों ने की फायरिंग,जेवर व्यवसायी की मौत

0

एक बार फिर राजधानी राँची में दिनदहाड़े गोलीबारी देखने को मिली है ऐसा लगता है जैसे अब राँची के लिए ऐसी घटनाएं आम सी हो गई है. आज दिनदहाड़े ज्वेलर व्यवसायी पर हुई फायरिंग के बाद इलाजरत व्यवसायी की मौत हो गई. शहर के डेली मार्केट थाना क्षेत्र स्थिति ओसीसी कंपाउंड के बांग्ला स्कूल के समीप अपराधियों ने फायरिंग की और घटना को अंजाम देकर फरार होने में सफल हो गए. अपराधियों ने डकैती के दौरान सोना व्यवसायी राजेश पॉल को गोली मारी थी. बताया जा रहा है कि गोली राजेश पॉल के सिर पर लगी थी. वहीं, उनके पिता मामूली रूप से जख्मी हुए. घटना के बाद राजेश को इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया था. जहां उनकी मौत हो गई. इधर, घटना में शामिल 6 अपराधियों की तलाश में पुलिस जुट गई है. वहीं, आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर अपराधियों की तलाश की जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here