रांची:पाली पंचायत भवन में 29 अप्रैल को मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए कैंप लगाया गया था. इस कैंप में केवाईसी के नाम पर पाली गांव की तीन महिलाओं समेत कई अन्य लाभुकों ने फिंगर प्रिंट दिये. प्रज्ञा केंद्र संचालक मिन्हाज अंसारी को फिंगर प्रिंट देने के बाद महिलाओं के फोन पर ओटीपी आना शुरू हो गया. इसके बाद मंगरी उराईन के खाते से 3 दिनों में लगभग 26,811 रुपये, प्रीति कुमारी के खाता से 7500 रुपये और सीमा उराईन के खाते से 11205 रुपये निकाल लिए गये. इस संबंध में तीनों महिलाओं ने प्रज्ञा केंद्र संचालक के खिलाफ रातू थाना में केस दर्ज कराया है.




