मरांडी: कुछ ही दिनों में मानसून शुरू हो जाएगा,3 अहम विभागों को एक भी पैसा जारी नहीं हुआ,भ्रष्ट अधिकारी की नियुक्ति कर बजट का पैसा बचा रहे

0
marandi

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर एक बार फिर हेमंत सरकार को घेरा ”चालू वित्तीय वर्ष के डेढ़ महीने बीत जाने के बावजूद राज्य सरकार द्वारा अब तक गृह विभाग, पेयजल विभाग और पंचायती राज विभाग जैसे तीन अहम विभागों को एक भी पैसा जारी नहीं किया गया है। कुछ ही दिनों में मानसून का आगमन हो जाएगा, जिसके बाद आगामी दो-तीन महीनों तक कोई सिविल कार्य नहीं हो सकता।गृह विभाग के मामले में तो समझा जा सकता है कि राज्य में डीजीपी की नियुक्ति ही नहीं हुई है, तो बजट आवंटन का फिलहाल कोई मतलब नहीं बनता। मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी खुद की कमाई के लिए, खुद की दिहाड़ी पर एक भ्रष्ट अधिकारी की नियुक्ति कर बजट का पैसा बचा रहे हैं।लेकिन पेयजल विभाग को राशि जारी न करना समझ से परे है। झारखंड में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है और प्रदेश के कई हिस्सों में जल संकट गंभीर रूप ले चुका है। ऐसे में पेयजल योजनाओं का बजट रोकना आम जनता के साथ अन्याय है।पंचायती राज विभाग की स्थिति भी अत्यंत चिंताजनक है। ग्रामीण क्षेत्रों में अनेकों कार्य अधूरे हैं, मजदूरों का भुगतान लंबित है लेकिन विभागीय मंत्री, अधिकारी पांच सितारा होटल में सेमिनार आयोजित कर ऐशो ऐय्याशी में करोड़ों रुपये फूंक रहे हैं।राज्य सरकार की प्राथमिकता विकास योजनाएं नहीं बल्कि अपने निजी स्वार्थ की पूर्ति करना है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here