रांची:जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारियों के साथ डीसी ने की बैठक, मंईयां सम्मान से जुड़े दिशा-निर्देश

0
Ranchi DC

रांची: डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अबुआ साथी और अबुआ ग्रुप्स की मॉनिटरिंग में प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान कराने के निर्देश दिए गए। इस दौरान रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के बेहतर कार्यान्वयन सुनिश्चित करने और लाभुकों की आधार सीडिंग की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। समाहरणालय और निगम क्षेत्र में साफ-सफाई के निर्देश दिए गए और लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया।आम नागरिकों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।डीसी ने कहा जिला प्रशासन आम जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए तत्पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here