रांची : मंत्री इरफ़ान अंसारी ने आज कडरू स्थित हज हाउस में हज-2025 की तैयारियों से संबंधित समीक्षा बैठक की। इस वर्ष झारखंड से लगभग 1300 यात्री हज हेतु मक्का (सउदी अरब) जाएंगे। हज यात्रियों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो और बेहतर व्यवस्था मिले, इसे लेकर निर्देश दिया गया है ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी यात्रा सुगमतापूर्वक संपन्न हो सके। मंत्री ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री Hemant Soren जी के नेतृत्व में, हज यात्रा पर जाने वाले राज्य वासियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने एवं उनके लिए यात्रा सरल, सुखद एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में झारखंड राज्य हज कमिटी तत्पर होकर हर मोर्चे पर कार्य करेगी।




