भारत में गैस किल्लत की समस्या से जल्द ही छुटकारा मिलने वाला है क्योंकि होर्मुज पूरी तरह से खोल दिया गया है.ईरानी विदेश मंत्री ने ऐलान किया है कि लेबनान संघर्ष विराम के बाद अब होर्मुज पूरी तरह से सभी व्यापारिक जहाजों के लिए खोल दिया गया है। एक्स पर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा लेबनान में संघर्ष-विराम के अनुरूप, होर्मुज़ जलडमरूमध्य से सभी वाणिज्यिक जहाज़ों के गुज़रने का मार्ग, संघर्ष-विराम की शेष अवधि के लिए, उस समन्वित मार्ग पर पूरी तरह से खुला घोषित किया जाता है, जिसकी घोषणा इस्लामिक गणराज्य ईरान के बंदरगाह और समुद्री संगठन द्वारा पहले ही की जा चुकी है।




