Ranchi Breaking: One killed, three others injured after entering a house in Budhmu’s Banagawa :
बुढ़मू थाना क्षेत्र के बनगावा में आज तड़के हुए दो गुटों के बीच आपसी झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई।वही तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए . मृतक का नाम पुरण यादव 59 वर्ष है. वही घायलों में मृतक की पत्नी मुनिया देवी पुत्र राजेंद्र यादव और बहू सुनीता देवी शामिल है घटना की जानकारी देते हुए राजेंद्र यादव ने बताया की आज शाम को काम कर घर में जैसे ही लौटे उसी दौरान दूसरे गुट के चंद्र राय कुशल राय विष्णु राय किशन राय अरुण राय विजय राय विनय विनय राय पवन राय पिंकी देवी ललिता देवी तथा पंकज राय सहित अन्य लोगों ने हथियार से लैस होकर घर में घुसकर जानलेवा हमला करते हुए पिताजी को मौत के घाट उतार दिया वही राजेंद्र यादव किसी तरह से जान बचाकर वहां से भाग गया व प्रशासन को घटना की सूचना दिया. जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब तक पूरन यादव की मौत हो चुकी थी मृतक के परिजनों के अनुसार उक्त घटना को अंजाम आपसी रंजिश में दिया गया है और इसी मामले को लेकर दोनों गुटों के बीच बीते वर्ष मारपीट भी हुआ था जिसको लेकर दोनों दोनों गुटों के बीच तनातनी चल रहा था .इसी कड़ी में आज की घटना को अंजाम दिया गया सूचना पर पहुंची बुढ़मू पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया वही त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है बाकी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है.
Ranchi Breaking: One killed, three others injured after entering a house in Budhmu’s Banagawa :



