रांची: पिस्का मोड़ में देर रात हुई मा*रपीट और गो*लीबारी,3 घायल,10 लोग हिरासत में

0
piska more firing

रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में पिस्का मोड़ के पास शनिवार रात दो गैंग के बीच भीषण भिड़ंत हुई, जिसमें जमकर फायरिंग हुई। घटना में आकाश सिंह और विकास सिंह (दोनों भाई) तथा रवि यादव घायल हुए हैं। पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।दोनों गैंग के बीच विवाद रिंग रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे की जमीन और पैसों को लेकर था। फायरिंग में रवि यादव के जबड़े में गोली लगी जो बाहर निकल गई। आकाश और विकास सिंह को सदर अस्पताल से रिम्स रेफर किया गया, जबकि रवि यादव का इलाज ऑर्किड अस्पताल में चल रहा है। फायरिंग से पहले संजय पांडेय के ऑफिस में मीटिंग भी हुई थी।घटना की सूचना पर कोतवाली डीएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान घटनास्थल से करीब एक दर्जन खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आकाश और विकास सिंह संदीप थापा गिरोह से जुड़े हैं, जबकि रवि यादव और उसके साथी संजय पांडेय गिरोह के साथ मिलकर जमीन का कारोबार करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here