रांची:रांची में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के जरिए 67,752 महिलाएं स्वावलंबी बनीं। मुर्गी, बकरी और बतख पालन से ना सिर्फ उनकी आजीविका सुधरी, बल्कि वे अब आर्थिक रूप से सशक्त भी हो रहीं हैं.जिला कार्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में 67,752 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया गया है. इसमें मुर्गी, बतख, बकरी पालन और अंडा उत्पादन से महिलाओं को जोड़ा गया है. योजना के तहत 27,644 लाभुकों के बीच चूजा का वितरण किया गया. वहीं, 21,521 लाभुकों के बीच बतख और 16,105 लाभुकों के बीच बकरी का वितरण किया गया. इसके साथ-साथ 2,482 महिला लाभुक अंडा उत्पादन कर अपने पैरों पर खड़ी हुई हैं.महिलाओं को इसके लिए जिला प्रशासन के सहयोग से प्रशिक्षित भी किया जा रहा है.इनको उत्पादन बढ़ाने के लिए विशेषज्ञों से प्रशिक्षित भी कराया जाता है.वर्ष 2026 में करीब एक लाख महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है.उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा इसके लिए सभी प्रखंड के बीडीओ व सीओ को विशेष निर्देश दिये गये हैं.




