कोडरमा में हजारीबाग ACB की बड़ी कार्रवाई,सब-इंस्पेक्टर को घूस लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार

0

कोडरमा में हजारीबाग की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंदवारा थाना के सब-इंस्पेक्टर पवन कुमार राम को 15,000 रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। ACB की हजारीबाग टीम आरोपी को अपने साथ पूछताछ के लिए हजारीबाग ले गई है।बताया गया कि चीलोडीह में नकली शराब मामले की जांच के दौरान एसआई ने आरोपियों का नाम केस से हटाने और मामले को कमजोर करने के बदले 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। चंदवारा थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले अवैध शराब को लेकर छापेमारी की गई थी. इस मामले को मैनेज करने और आरोपी पक्ष को राहत देने के नाम पर पुलिस की ओर से एक लाख रुपये की मांग की गई थी. इस मामले की जानकारी पीड़ित पक्ष ने जेकेएलएम के नेता प्रेम नायक को दी. इसके बाद प्रेम नायक ने पूरे मामले की शिकायत हजारीबाग स्थित एसीबी कार्यालय में की.गुरुवार को 15,000 रुपये की पहली किस्त लेते समय ACB ने सब-इंस्पेक्टर पवन कुमार को पकड़ लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here