दिनांक 21.02.23 को ओरमांझी थाना अन्तर्गत पिस्का मोड़ पर चतुर साव पे० शिबु साव सा० [ टुंडे पिस्का थाना ओरमांझी जिला रांची पर अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा जान लेने हेतु उन पर फायरिंग की गयी थी। इस घटना के बाद चतुर साव के बयान पर ओरमांझी थाना काण्ड 10-19/23 दिनांक 21.02.253 धारा 307 / 926 भादवि एवं 27 शस्त्र अधि० दर्ज किया गया। उक्त काण्ड के उदभेदन हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय रांची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची के निर्देशन में पुलीस उपाधीक्षक सिल्ली श्री स्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में एक एस.आई.टी टीम का गठन किया गया एस.आई.टी. टीम के द्वारा कारवाई करते हुए तकनिकी शाखा रांची के सहयोग से इस घटना में शामिल 1. उमेश करमाली 2. नीरज कुमार महतो को ओरमांझी थाना क्षेत्र से तथा 3. संजीव कुमार 4. राज कुमार प्रवेश को फरीदाबाद (हरियाणा) से गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से घटना में प्रयोग किया गया दो हथियार एवं गोली बरामद किया गया।
गिरफ्तार अपराधकर्मियों द्वारा बताया गया कि ओरगाड़ी थाना क्षेत्रका होटवार जेल में बन्द सक्रिय अपराध को मुण्डा पे० कालेश्वर मुण्डा साथ साहेर ने रंगदारी का पैसा नहीं देने के कारण चतुर साव पर जानलेवा हमला करावाया है। मनोज मुण्डा ने जेल में बन्द अपने सहयोगी विश्वजीत उर्फ रोहित के द्वारा तथा सहयोग से अपने मित्र राजकुमार प्रवेश के सहयोगी संजीव कुमार को काम के बदले पैसा देने का बात कह कर फरीदाबाद हरियाणा से जहां दोनो एक हॉस्पिटल में मजदूर का काम करते है, से इस घटना को अंजाम देने के लिए ओरमानी भेजा था। यहा पर मनोज मुण्डा के सहयोगी नीरज महतो तथा उमेश करमाली जो कि हत्या के केस में सजायाफ्ता है जिसे माह जनवरी 2023 में ही मनोज मुण्डा के द्वारा जेल से बेल करवाकर बाहर अपने लिए काम करने के लिए निकाला गया था।
नीरज महतो एवं उमेश करमाली द्वारा मनोज मुण्डा के द्वारा दिये गये हथियार से ही इस घटना को कारित किया गया है। इस कांड में नीरज महतो एवं उमेश करमाली के द्वारा शुटर संजीव कुमार को चतुर साथ के दुकान पिस्का मोड पर ले जाया गया था जहां इन दोनों ने शुटर संजीव कुमार को चतुर साव का पहचान कराते हुए जान मारने हेतु उस पर फायरिंग कराया गया था। गोली चलने के बाद शुटर संजीव कुमार गोली चलाते हुए तथा उमेश एवं नीरज महतो मोटरसाईकिल से घटनास्थल से भाग खड़े हुए थे ।
उल्लेखनीय है कि इस काण्ड में गिरफ्तार अभियुक्त उमेश करमाली तथा शुटर संजीव कुमार का पूर्व अपराधिक इतिहास रहा है । उमेश करमाली ओरमांझी थाना कांड सं0 77 / 13 चारा 302/201 भा.द.वि. में सजायाफ्ता है तथा शुटर संजीव कुमार चोरी के तीन काण्डो में हवेली खड़गपुर मुंगेर से जेल जा चुका है। यह घटना सक्रिय अपराधकर्मी रांची होटवार जेल में बन्द मनोज मुण्डा के द्वारा ओरमांझी थाना क्षेत्र में अपना दहशत एवं भय फैला कर रंगदारी स्वरुप पैसों की उगाही हेतु करवाया गया है।



