रांची: जिला में अबुआ आवास योजना अंतर्गत 11724 लाभुकों को दूसरी एवं 8468 लाभुकों को तीसरी किस्त का भुगतान किया जा चुका है.जिला के सभी 18 प्रखण्डों में 3533 लाभुकों ने अबुआ आवास में गृह प्रवेश किया.रांची जिला में अबुआ आवास योजना के लाभुकों का गृह प्रवेश कार्यक्रम में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने नगड़ी प्रखण्ड के साहेर पंचायत में लाभुकों को आवास की चाबी सौंपी.आज नगड़ी प्रखण्ड के साहेर पंचायत निवासी अजय नायक और उनकी पत्नी की खुशी का ठिकाना नहीं था। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री अबुआ आवास योजना अंतर्गत गृह प्रवेश कार्यक्रम में उनके आवास पहुंचे थे। उन्होंने जिला परिषद अध्यक्ष, सदस्य एवं लाभुक के साथ फीता काटकर उनका गृह प्रवेश कराया। इस दौरान उपविकास आयुक्त, रांची श्री दिनेेश कुमार यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।उपायुक्त ने साहेर पंचायत के ग्रामीणों से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं, इसकी जानकारी ली। उन्होंने बीडीओ-सीओ को छूटे हुए योग्य व्यक्ति का पंेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कोई समस्या हो तो अबुआ साथी (9430328080) पर बतायें।


