हरियाणा की चर्चित यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।ज्योति मल्होत्रा ”Travel with JO” नामक यूट्यूब चैनल चलाती है। इस चैनल पर 3 लाख 77 हजार (खबर लिखे जाने तक) फॉलोअर्स हैं। ज्योति मल्होत्रा के इंस्टाग्राम पर 1.3 लाख फॉलोअर्स हैं।ज्योति मल्होत्रा समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो पाकिस्तान से जुड़े ऑपरेटिव्स को संवेदनशील जानकारियां भेज रहे थे।बताया जा रहा है कि ज्योति को ये जिम्मेदारी सौंपी गई थी कि वह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान की सकारात्मक छवि दुनिया के सामने पेश करे। उसके बाद उसी वीडियो का इस्तेमाल कर पाकिस्तान भारत के खिलाफ प्रचार और जासूसी गतिविधियों के लिए कर रहा था।




