पतरातू स्थित एक रिसॉर्ट में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 6 अपराधियों को किया गिरफ्तार। यह सब 6 अपराधियों जमानत पर छूटे अपराधी थे। सभी अपराधी पतरातू स्थित एक रिसॉर्ट एक साथ पार्टी कर रहे थे। रांची एसएसपी चंदन सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने सोमवार की देर रात बड़ी कार्रवाई की और 6 अपराधियों को किया गिरफ्तार। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की जमानत पर जेल से बाहर अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने साजिस कर रहे है और ये सब पतरातू स्थित एक रिसॉर्ट सोमवार को पार्टी करने वाले है। बस एसएसपी चन्दन कुमार के निर्देश पर करीब 10 से 12 पुलिस वाहनों में सवार होकर रांची पुलिस की टीम पतरातू रिसॉर्ट में पहुंची और पूरे रिसॉर्ट को घेर लिया. और सभी को गिरफ्तार कर रांची लाया गया और उन सभी से पूछताछ चल रही है। गिरफ्तारी में राजू गोप, राजेश सिंह, प्रकाश यादव, नीरज भोक्ता और अन्य शामिल है। ये सभी रेसॉर्ट में पार्टी कर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराग में थे। फ़िलहाल पुलिस ने सब को गिरफ्तार कर लिया है और सब से पूछताछ जारी है।



