रांची : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की अध्यक्षता में रिम्स, रांची के शासी परिषद की 58वीं बैठक में सांसद sanjay seth भी शामिल हुए। इनके अलावा कांके के विधायक समरी लाल, रिम्स के निदेशक डॉ राज कुमार, रिनपास के डायरेक्टर, रांची विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर, स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारी भी इस बैठक में शामिल हुए. जबकि एम्स के डायरेक्टर बैठक में ऑनलाइन जुड़े.शासी परिषद की बैठक में 37 प्रस्तावों पर चर्चा की गई. बैठक में प्रशासनिक पदाधिकारियों की नियुक्ति,रिम्स के विकास, चिकित्सकों के प्रमोशन, MRI, सीटी स्कैन सहित अन्य उपकरणों की खरीददने पर फैसले लिये गये.बैठक में गंभीर रूप से बीमार प्राइवेट हॉस्पिटल से रेफर मरीजों के भर्ती लेने की प्रक्रिया पर भी फैसला लिया गया.बैठक में 60 साल पुरानी बिल्डिंग का जीर्णोद्धार करने और परिसर का कायाकल्प करने को लेकर भी फैसला लिया गया. इसके अलावा रिम्स में इग्नू को भी जगह दी जाएगी.शासी परिषद की बैठक में इस पर भी मुहर लग गयी है कि अब संस्थान में पीजीडीएचएचएम समेत कई अन्य कोर्स की पढ़ाई भी होगी.




