रामगढ़: कुजू पुलिस ने एक करोड़ रुपये के गांजा से लदे ट्रक को किया जब्त, दो गिरफ्तार

0

कुजू पुलिस ने 23 बोरे में सात क्विंटल गांजा लदा 10 पहिया ट्रक को जब्त कर लिया है.कानूनी कार्रवाई के बाद दो लोगों को हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.रामगढ़ एसपी पीयूष पांडेय ने बताया, ‘गुप्त सूचना के आधार पर मांडू थाना क्षेत्र के हेसागढ़ा (रामगढ़) एनएच 33 के पास छापेमारी कर पुलिस ने एक 10 पहिया ट्रक को रोका. 23 बोरियों में ट्रक से करीब सात क्विंटल गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने ट्रक के चालक और सहायक को हिरासत में लेते हुए ट्रक को जब्त कर लिया है।एसपी ने आगे बताया कि ट्रक जमशेदपुर से बरही जा रहा था. जब्त गांजे की बाजार कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में ट्रक चालक शंकर रामश्यारी (28 वर्ष) निवासी ग्राम मकाथाई थाना सम्पकाटा, जिला कोकराजार (असम) और हेल्पर रंटू नमता (30 वर्ष) निवासी ग्राम मिश्रीपाड़ा, थाना चाकुलिया जिला जमशेदपुर.एसपी पीयूष पांडेय ने कहा कि पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. जब्त गांजा को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। पुलिस इस अवैध धंधे में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने में लगी है।प्रेस वार्ता के दौरान रामगढ़ एसडीपीओ किशोर कुमार रजक, पुलिस निरीक्षक मांडू जोन संजय कुमार गुप्ता, कुज्जू ओपी प्रभारी धनंजय प्रसाद, चेतन कुमार, कमलेश कुमार सिंह, उमेश कुमार सिन्हा सशस्त्र बल मौजूद थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here