गोड्डा जिला के ललमटिया थाना क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोरियो विधायक व पूर्व मंत्री लोबिन हेम्ब्रम के बेटे अजय हेम्ब्रम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.इनके विरुद्ध ललमटिया थाना में फर्जी वंशावली के आधार ईसीएल ललमटिया राजमहल परियोजना में नौकरी लेने का मामला कुछ दिन पहले दर्ज कराया गया था। इसी को लेकर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है.
कहा जा रहा है कि राजमहल परियोजना ललमटिया के पदाधिकारियों ने भी बिना जांच के गलत वंशावली पर अजय को नौकरी दी। वंशावली में कहीं भी अजय के घर जमाई होने का जिक्र नहीं है। इसमें प्रबंधन की संलिप्तता जाहिर होती है। शिकायतकर्ता मंझली मूर्मू ने 03 अप्रैल 2022 को डीसी से शिकायत की थी कि फर्जी वंशावली बना मेरे ससुर होपना सोरेन की एक फर्जी बेटी बाहा सोरेन (पति बड़का हांसदा) का नाम जोड़ा गया है। जिसकी बेटी सलोमी हांसदा का पति अजय हेम्ब्रम को बताया गया है।



