रामगढ़ उपचुनाव : DC ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, सीएम की जनता से अपील

0

Ramgarh by-election: DC inspected polling booths, CM appealed to the public

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2023 में सुबह 11 बजे तक लगभग 32.51 % मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। दोपहर एक बजे तक 49.88 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के बारे में यहां के पीठासीन पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन की सभी व्यवस्था बिल्कुल दुरुस्त है। बता दें कि रामगढ़ उपचुनाव में महिला वोटरों को अपने मताधिकार का प्रयोग हेतु जागरूक करने के लिए पिंकबूथ भी बनाए गए है। इन बूथों पर महिलाओं की सहायता के लिए महिला सुरक्षाकर्मी नियुक्त किए गए हैं। साथ ही उनके लिए सेल्फी जोन और हेल्प डेस्क भी बना हुआ है। रामगढ़ डीसी और सीएम हेमंत सोरेन ने भी अपील कि है कि जनता मताधिकार का प्रयोग करें। सीएम ने अपील करते हुए ट्वीट किया ”आज रामगढ़ विधानसभा की जनता लोकतंत्र को मजबूत कर, धनतंत्र को परास्त करने के लिए चुनाव लड़ रही है। अपने हक-अधिकार के लिए चुनाव लड़ रही है।आप सभी मतदाताओं से अपील है लोकतंत्र के इस महापर्व में कृपया अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। जोहार!”रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के तहत मतदान के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से डीसी ने मतदान संपन्न कराने का निर्देश दिया।

Ramgarh by-election: DC inspected polling booths, CM appealed to the public

इसे भी पढ़े : रामगढ़ सीट पर उपचुनाव के लिए प्रचार खत्म, कल होगा मतदान

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here