रामगढ़:बालेश्वर पटेल की हत्या के मामले में 4 महिला समेत कुल 7 गिरफ्तार

0
Baleshwar Patel

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र में गिरिडीह के सब-रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 महिलाओं समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि यह घटना मंगलवार (30 जून 2026) की सुबह जमीन विवाद को लेकर पैतृक गांव रबोध (बलसाग्रा) में हुई थी।बालेश्वर पटेल हूल दिवस की छुट्टी पर अपने गांव आए हुए थे। वे अपनी खरीदी गई 11 डिसमिल जमीन पर लगे समरसेबल पंप को देखने गए थे, जहां पड़ोसियों के साथ उनका विवाद हो गया।विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों, ईंट और भारी पत्थरों से उन पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी रीता देवी ने मांडू थाने में रामू साव, विष्णु कुमार, संतोष साव, पूजा देवी, रूबी देवी, शकुंतला देवी और डॉली कुमारी समेत नामजद आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर त्वरित छापेमारी की और वारदात में शामिल 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here