रामगढ़ : पुलिस अधीक्षक रामगढ़, डॉ0 बिमल कुमार के द्वारा नशा एवं मादक पदार्थ के विरूद्ध नियमित रूप से चलाये जा रहे अभियान के तहत मिली गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 04.06.2024 को कुज्जू ओoपीo क्षेत्र अंतर्गत मुरपा मोड़ के समीप ट्रक से परिवहन किया जा रहा कुल-117 बोरी ( कुल 2407.1 किलोग्राम) अवैध डोडा (चुर्ण अवस्था में), कुल 1,08,600 रूपया नगद बरामद हुआ तथा रेकी कर रहे एक xuv कार को जप्त कर ट्रक के चालक सहित कुल तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया.


