सोनू निगम का ट्वीट हुआ वायरल”शर्मनाक है अयोध्यावासियों”, भड़के लोगों ने सुनाई खरी खोटी

0
sonu nigam

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के नाम से ट्वीटर पर एक अकाउंट से पोस्ट ने बवाल मचा दिया है ये ट्वीट 4 जून का है जब काउंटिंग चल रही थी और BJP को जितने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था “जिस सरकार ने पूरे अयोध्या को चमका दिया, नया एयरपोर्ट दिया, रेलवे स्टेशन दिया, 500 सालों के बाद राम मंदिर बनवाकर दिया, पूरी की पूरी एक टेंपल इकोनॉमी बनाकर दी उस पार्टी को अयोध्या जी सीट पर संघर्ष करना पड़ रहा है।शर्मनाक है अयोध्यावासियों!”

सोनू निगम के इस पोस्ट पर लोग भड़क गए। एक ने लिखा “शर्मनाक तो तुम्हारे जैसे दलाल है।जो देश में जातिवाद फैला रहे है।देश जाती धर्म नहीं विकास के आधार पर वोट देगा।।।सीता राम।” एक ने लिखा ये छिछोरा इंसान अब जनता को शर्मनाक बोल रहा है। मूर्ख तुम्हारे पाखंडी पापा का घमंड चूर हो रहा है। सब राम जी का आशीर्वाद है। एक यूजर ने लिखा “अयोध्या वाले राम भक्त हैं,,, अंध भक्त नहीं …”वहीं कुछ ने सिंगर के पक्ष में भी लिखा “अयोध्यावासी भगवान राम और मां सीता के नही हुए मोदी के क्या होंगे??”एक ने लिखा “Kya kre sar hindu hi hindu ka sabse bada dhusman hai”

कई लोगों को लग रहा ये पोस्ट बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम का है लेकिन ये पोस्ट एक क्रीमिनल लॉयर सोनू निगम सिंह के द्वारा किया गया है। ये पोस्ट ट्वीटर पर तेजी से वायरल हो रहा है और कई लोगों को लग रहा है कि ये ट्वीट सिंगर द्वारा किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here