रामनवमी:रांची में 3 दिनों के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

0
traffic

रांची: कल 5 अप्रैल को रामनवमी की झांकियां मेन रोड समेत शहर के अन्य इलाकों में झांकी निकाली जाएगी, जिसके लिए शाम 5 बजे से अगली सुबह 6 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश, 6 अप्रैल को सुबह 8 बजे से अगले दिन सुबह 4 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश ,7 अप्रैल को सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा. इन वाहनों को रिंग रोड के जरिये डायवर्ट किया जायेगा. इसके अलावा शहर में 5 अप्रैल को शाम पांच से रात 12 बजे तक छह अप्रैल को दोपहर साढ़े बारह बजे से रात्रि 12:30 बजे तक सभी छोटे मालवाहक गाड़ियों का परिचालन वर्जित रहेगा. रामनवमी के दिन 6 अप्रैल को दोपहर 1 बजे से जुलूस के ख़त्म होने तक निजी और यात्री वाहनों के लिए विभिन्न मार्गों पर नो एंट्री रहेगी. रातू रोड के किशोरी यादव चौक , महावीर मंदिर चौक , कचहरी चौक, शहीद चौक , लालपुर और काँटाटोली सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर वाहनों की नो एंट्री रहेगी।वहीँ आज (4 अप्रैल) रामनवमी से पहले विभिन्न इलाकों में ड्रोन से घरों की छतों का निरीक्षण किया गया है.आगामी रामनवमी पर्व के मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारण और बेहतर व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा है। जिसको लेकर आज डीसी ने जिला के वरीय पदाधिकरियों के साथ रामनवमी जुलूस के रुट एवं हेहल मंडप टोली मंदिर, दक्षिण मुखी बजरंगबली मंदिर रातु रोड, विश्वनाथ शिव मंदिर पिस्का मोड़, श्री महावीर मंदिर पंड़रा, तपोवन मंदिर निवारणपुर एवं अन्य मंदिरों में व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। डीसी ने बताया कि रामनवमी जुलुस मार्गो में सुगम यातायात के लिए दंडाधिकारियों एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में सीसीटीवी से पैनी नजर रखी जाएगी।जिला प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया में सतत निगरानी 24×7 रखी जाएगी। ताकि असामाजिक तत्व भ्रामक एवं आपत्तिजनक messages नहीं फैला पाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here