गैस संकट पर राहुल गांधी ”बिल्कुल COVID के जैसे ही-नीति शून्य, घोषणा बड़ी, और बोझ गरीबों पर”

0
gas cylinder

कांग्रेस नेता राहुल गांधी गैस संकट को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है.कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा,”मोदी जी ने कहा था-LPG Gas Crisis को COVID की तरह हैंडल करेंगे।और सच में वही किया।बिल्कुल COVID के जैसे ही – नीति शून्य, घोषणा बड़ी, और बोझ गरीबों पर।₹500-800 की दिहाड़ी कमाने वाले प्रवासी मज़दूरों के लिए रसोई गैस पहुंच से बाहर हो गई है। रात को घर लौटते मज़दूर के पास चूल्हे जलाने तक के पैसे नहीं। नतीजा – शहर छोड़ो, गाँव भागो।जो मज़दूर textile mills और factories की रीढ़ हैं – आज वही टूट रहे हैं।Textile sector पहले से ICU में है। Manufacturing दम तोड़ रही है। और यह संकट आया कहाँ से? कूटनीति की मेज़ पर हुई उस चूक से जिसे सरकार आज तक स्वीकार नहीं करती।जब अहंकार नीति बन जाए – अर्थव्यवस्था चरमराती है, मज़दूर पलायन करते हैं, उद्योग बर्बाद होते हैं और देश दशकों पीछे धकेल दिया जाता है।सवाल एक ही है-हर संकट में सबसे पहले गरीब क्यों मरता है? चुप मत रहो। यह सिर्फ़ गरीब का नहीं, हम सबका सवाल है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here