रांची में आयोजित एक समारोह में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। रविवार को कार्निवल हॉल में उनके अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यभर से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि अन्नपूर्णा देवी के भाजपा में जाने से क्या राजद कमजोर हो गया? झारखंड में 7 में से 4 सीटों पर राजद ने जीत हासिल की. अगर गठबंधन में और सीटें मिलतीं, तो राजद और ज्यादा सीटें जीतता। हलाकि इस कार्यक्रम के दौरान भारी अव्यवस्था देखने को मिली, जहाँ भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने कई RJD कार्यकर्ताओं की जेब साफ कर दी.अज्ञात चोरों ने कई कार्यकर्ताओं के पॉकेट से पैसे उड़ा लिए। पीड़ितों में से किसी के ₹25,000, किसी के ₹9,000 तो किसी के ₹2,500 चोरी हो गए.सीसीटीवी की मदद से चोर को पकड़ा गया, पूछताछ की जा रही है.
तेजस्वी यादव ने मिडिया से बात करते हुए केरलम विधानसभा चुनाव पर कहा, “केरलम में हमें वहां की जनता से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। मुझे पूरी उम्मीद है कि तीसरी बार LDF वहां पर सरकार बनाने का काम करेगी… पुन: LDF की सरकार बनने वाली है।”उन्होंने आगे कहा, “आज हम लोग झारखंड आए हैं। राजद अब झारखंड में और भी मजबूती के साथ काम करेगी। मुझे संगठन में जिम्मेदारी मिली है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है तो हम लालू यादव की विचारधारा को जमीनी स्तर तक लेकर जाएंगे और पार्टी का विस्तार करेंगे।




