कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने कहा है उन्होंने प्रधानमंत्री की आखों में डर देखा है। कांग्रेस नेता का यह भी कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अडानी पर संसद में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के अगले भाषण से डरते हैं। उन्होंने सीधा सवाल करते हुए कहा ”शेल कंपनियों द्वारा अडानी समूह में लगाया गया ₹20,000 करोड़ का विदेशी पैसा किसका है?”,ये सारा नाटक इसी सवाल से ध्यान भटकाने के लिए है। ये सब बातें उन्होंने एक ट्वीट के जरिए कही। वहीं एक और ट्वीट में उन्होंने कहा ”भाजपा कह रही है, अडानी पर आक्रमण देश पर आक्रमण है। उनके लिए देश अडानी है और अडानी देश है।आखिर प्रधानमंत्री अडानी को बचाने में अपनी पूरी शक्ति क्यों लगा रहे हैं?!”
मालुम हो कि आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद पहली बार मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा है. राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई सवालों के जवाब दिए. सूरत की अदालत ने मानहानि मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई है। इसके बाद लोकसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी। उसके बाद राहुल गांधी ने कई सवाल पूछकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. मैं नहीं डरता। मेरा ऐसा कोई इतिहास नहीं है। मैं सवाल पूछता रहूंगा, यह नहीं रुकेगा। मुझे अयोग्यता, धमकी से विचलित नहीं किया जा सकता है। मुझसे झूठ बोला जा रहा है। राहुल ने कहा कि ये लोग मुझे डराकर चुप नहीं करा सकते। वहीं, एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह कोर्ट के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।राहुल गांधी ने कहा कि जैसा कि मैंने पहले भी कहा है कि हमारे देश में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है. इसके नए उदाहरण हमें देखने को मिल रहे हैं। अडानी की शेल कंपनियां हैं। इसमें 20 हजार करोड़ का निवेश है। यह किसका पैसा है? अडानी और प्रधानमंत्री मोदी का रिश्ता पुराना है। नियम बदले गए और एयरपोर्ट अडानी को दे दिया गया। इसको लेकर मैंने विधानसभा अध्यक्ष को कई पत्र भी लिखे हैं। मुझे लोकसभा में बोलने की अनुमति क्यों नहीं है? क्या आप सबने देखा कि आगे क्या हुआ? मैं सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा। मोदी और अडानी के बीच क्या संबंध है? राहुल ने कहा कि मैं पूछता रहूंगा कि वह 20 हजार करोड़ रुपये किसका है।



