राघोपुर विधानसभा सीट पर पूरे देश की निगाह थी। महागठबंधन से मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी तेजस्वी यादव ने 37 हजार वोटों से ज्यादा अंतर से जीत दर्ज किया है। उन्होंने बीजेपी के सतीश यादव को हराया। तेजस्वी यादव को 96,786 वोट जबकि 58,966 वोट मिले। दोनों प्रत्याशियों के बीच 37,760 वोटों का अंतर रहा।
राघोपुर से ये कैंडिडेट
बिहार के हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा और हॉट सीट राघोपुर सीट से महागठबंधन के सीएम फेस और राजद नेता तेजस्वी यादव मैदान में थे। वहीं एनडीए की ओर से बीजेपी के प्रत्याशी सतीश कुमार यादव हैं। एनडीए के पूर्व सहयोगी और बिहार में इसबार अलग चुनाव लड़ रही एलजेपी ने भी यहां से राकेश रौशन को उम्मीदवार बनाया था।
राघोपुर सीट का चुनावी इतिहास और जातीय गणित
विधानसभा सीट गठन के बाद यादव बहुल राघोपुर विधानसभा सीट पर अब तक 2000 के उप-चुनाव समेत कुल 20 चुनाव हो चुके हैं। इसमें पांच-पांच बार कांग्रेस और आरजेडी, दो-दो बार जनता दल और संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी और एक-एक बार JDU, लोकदल, जनता पार्टी (सेक्युलर), जनता पार्टी, जनसंघ, और सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट बन चुके हैं। अबतक अंतिम छह में से पांच बार यहां RJD ने इस सीट पर अपना कब्जा जमाया है। 90 के दशक से लालू परिवार का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर करीब 30 प्रतिशत यादव वोटर्स हैं। भूमिहार और पासवान वोटरों की संख्या भी अच्छी है। तेजस्वी का राजनीतिक करियर
2015 में राघोपुर विधानसभा सीट से अपना पहला चुनाव लड़ रहे तेजस्वी ने बड़ी जीत हासिल की थी। तेजस्वी को 91,236 मत मिले प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के सतीश कुमार को 68503 वोट मिले। पहली ही जीत हासिल कर तेजस्वी सरकार में 2015 से 2017 तक उपमुख्यमंत्री रहे। जदयू का साथ छोड़कर एनडीए के साथ सरकार बना लेने के बाद तेजस्वी नेता प्रतिपक्ष बने।
राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में वोटों का गणित
कुल वोटरः 3.37 लाख
पुरुष वोटरः 1.83 लाख
महिला वोटरः 1.54 लाख
ट्रांसजेंडर वोटरः 4
Ranjana



