झारखण्ड : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान 16 मार्च 2026 को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने राज्य में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी पर सरकार की स्थिति स्पष्ट की।मंत्री ने बताया शहरी क्षेत्रों में गैस बुकिंग अवधि 15 से बढ़ाकर 25 दिन,ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन कर दी गई।पहले 48 घंटे में डिलीवरी, अब 3–4 दिन लगेंगे।तेल कंपनियों में 3.45 लाख बुकिंग पेंडिंग है।कमर्शियल गैस सप्लाई में 80% तक कटौती कर दी गई है।राज्य में कमर्शियल गैस पहले 2273 मीट्रीक टन/माह खपत थी, अब केवल 454 मीट्रीक टन उपलब्ध हैं।मंत्री ने कहा इस कमी से होटल, रेस्टोरेंट और छात्रावासों में भोजन संकट बढ़ने की आशंका है। बता दें कि वित्त मंत्री द्वारा यह स्पष्टीकरण विधायक प्रदीप यादव और अन्य विधायकों द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब में दिया गया है।




