पलामू: पलामू जिले में मेदिनीनगर के बैरिया चौक (गायत्री मंदिर रोड के पास) एक मकान में रविवार को अवैध रूप से रखे 50-60 एलपीजी सिलेंडरों में विस्फोट से आग लग गई। इस हादसे में 4 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है, जिन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर डीएसपी राजीव रंजन और इंस्पेक्टर ज्योति लाल रजवार के नेतृत्व में पुलिस और दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची.घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया.




