Priyanka Gupta’s video of graduate tea went viral, cried her pain
ग्रेजुएट चाय वाली के नाम से फेमस प्रियंका गुप्ता का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो फूट-फूटकर रो रही हैं.दरअसल प्रियंका गुप्ता का स्टॉल नगर निगम ने फिर से हटा दिया है। जिसके बाद अपने दर्द को बयां करते हुए उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वो रोते हुए कह रही हैं कि ये बिहार है,यहां लड़कियों की औकात किचन तक होती है। पर मैं सो कॉल्ड ग्रेजुएट चायवाली अपनी औकात भूल गई थी। बिहार, सिस्टम और नगर निगम को शुक्रिया कहते हुए जिन्होंने उनकी फ्रेंचाइजी बुक की है उन्हें पैसे वापस लौटा कर अपनी कंपनी बंद करने की बात कही है साथ ही कहा है कि बिजनेस मेरे लिए नहीं है। अब घर जा रही हूं।उन्होंने कहा है कि पटना में अवैध तरीके से बहुत सारा काम होता है। शराब बेची जाती है, लेकिन वहां सिस्टम कोई ऐक्शन नहीं लेता है। पर कोई लड़की अपना व्यवसाय करने कि कोशिश कर रही है तो उसको बार- बार परेशान किया जा रहा है।
Priyanka Gupta’s video of graduate tea went viral, cried her pain
इसे भी पढ़े : 200 करोड़ की रंगदारी के मामले में जैकलीन फर्नांडीज को दिल्ली कोर्ट ने दी जमानत



