आम जनता के अनुरूप विकास योजनाओं को लेकर समिति का गठन, समिति के अध्यक्ष बने शिबू सोरेन, हर महीने रखी जाएगी बैठक

0

Formation of committee regarding development plans, Shibu Soren became the chairman of the committee

आम जनता के अनुरूप विकास योजनाएं बनाने के उद्देश्य से झारखंड राज्य समन्वय समिति का गठन किया गया है जिसका अध्यक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन को बनाया गया है.समिति समय-समय पर राज्य सरकार को परामर्श देने का कार्य करेगी, पिछड़े क्षेत्रों में आर्थिक विकास की गति में तेजी लाने सम्बन्धी योजनाओं एवं उपायों पर सम्यक विचार करने और औद्योगिक विकास एवं क्षेत्रों को चिन्हित कर उसके लिए आधारभूत संरचनाओं की व्यवस्था करने का कार्य करेगी.समिति के सदस्य के रूप में समिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर,झामुमो नेता फागू बेसरा, झामुमो विधायक सरफराज अहमद, विनोद पांडेय और योगेंद्र महतो शामिल हैं.वहीं समन्वय समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम और श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता को बनाया गया है.जबकि समिति में आमंत्रित सदस्य के रूप में पूर्व विधायक बंधु तिर्की को शामिल किया गया है.समिति का कार्यकाल तीन वर्षों निर्धारित किया गया है एवं समिति की बैठक हर महीने रखी जाएगी.

Formation of committee regarding development plans, Shibu Soren became the chairman of the committee

इसे भी पढ़े : कलकत्ता एचसी ने झारखंड के 3 विधायकों को दी अंतरिम जमानत

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here