बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद कैदी ने रेता अपना गला, स्थिति गंभीर

0

Ranchi: गुरुवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद एक कैदी ने अपना गला रेतकर खुद को जान से मारने का प्रयास किया। जवाहर लाल बानरा ब्राउन शुगर बेचने के आरोप में जेल में बंद था। पुलिस ने जवाहर लाल उर्फ करण को नौ जुलाई को जेल भेज दिया था। जेल में वह 12 डी वार्ड में बंद था। उसने नाई के अस्तुरा से आज खुद का गला रेत लिया.जेल प्रबंधन उसे रिम्स तो ले गया है लेकिन उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। रिम्स के ईएनटी विभाग के चिकित्सक डॉ आरके चौधरी की देखरेख में इलाज चल रहा है। आज सुबह जेल परिसर में जहां बाकी कैदी बाल,दाढ़ी बना रहे थे, जवाहर दौड़ते हुए आया और नाई के अस्तुरा से खुद का गला रेत लिया। जेल में बंद अन्य कैदियों ने बताया कि जवाहर बुधवार रात से ही बेचैन था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here