पश्चिमी सिंहभूम: कृषि मंत्री बादल पत्रलेख व बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती जोबा माझी द्वारा सिंहभूम सांसद श्रीमती गीता कोड़ा विधायक गण/जिलापरिषद अध्यक्षा की मौजूदगी में मंगलाहाट बाजार परिसर में निर्मित मछली बाजार केंद्र का लोकार्पण किया गया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों के द्वारा मत्स्य लाभुकों के बीच विभिन्न परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया।इससे पहले जिला 20सूत्री प्रभारी मंत्री-सह-मंत्री, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग-झारखंड, श्री बादल पत्रलेख महोदय का पश्चिमी सिंहभूम जिला आगमन पर चाईबासा स्थित परिसदन में पुलिस अधीक्षक संग पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया।



