देशभर में कोरोना वैक्सीन का दूसरा चरण शुरू हो गया है और आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आर्मी रिसर्च और रिफरल अस्पताल में कोरोना की पहली खुराक लगवाई।
बता दें कि दूसरे चरण की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना का टीका लेकर किया था ।
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत में जारी दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान बड़ा ही गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि दोनों टीकों को स्वदेशी तकनीक से उत्पादित किया जाता है। इनमें से कौवैक्सीन तो पूरी तरह से स्वदेशी है। राष्ट्रपति कोविंद को कोरोना टीके की पहली खुराक देश में लागू एक प्रावधान के तहत दी गई, जिसके अनुसार 60 साल की उम्र से अधिक लोग व गंभीर बीमारी से पीड़ित 45 साल के लोग कोरोना टीका लगवा सकते हैं।
इस प्रावधान का लाभ उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन सहित कई नेता पहले ही टीके लगवा चुके हैं। इसके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नतीश कुमार, उड़ीशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी टीका लगवा चुके हैं।



