NVS-03 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, ISRO की पूरी टीम को झारखंड के राज्यपाल ने दी हार्दिक बधाई

0
Governor Santosh Gangwar

झारखंड: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 30 अक्टूबर 2026 को GSLV-F18 मिशन के तहत NVS-03 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया है। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरने के लगभग 18 मिनट बाद इस रॉकेट ने 2,250 किलोग्राम वजनी उपग्रह को उसकी निर्धारित भू-समकालिक स्थानांतरण कक्षा (GTO) में स्थापित कर दिया। इस ऐतिहासिक सफलता पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने इसरो की पूरी टीम को बधाई दी है।राज्यपाल संतोष गंगवार ने लिखा, GSLV-F18 मिशन के सफल प्रक्षेपण एवं NVS-03 उपग्रह को निर्धारित कक्षा में स्थापित करने के लिए isro की पूरी टीम को हार्दिक बधाई।यह उपलब्धि भारत की स्वदेशी #NavIC प्रणाली को सशक्त बनाने के साथ अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में देश की बढ़ती आत्मनिर्भरता का प्रमाण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here